Saturday, August 22, 2009
आज की दुनिया
लगा मुझको कहीं पर मैंने इसकी शक्ल है देखी ,
कि देखा ध्यान से उसको तो मेरी अक्ल चकराई ,
पड़ा जो राह में वो तो ख़ुद मैं ही हूँ भाई ,
न जाने कब कहा कैसे किधर को चल बसा था मैं ,
कई लोगों के बीच देखो आज आ के फंसा था मैं ,
कि मुझको देख कर सब लोग कुछ तो थे बोले ,
कई ने कुछ तो कई ने मेरे सारे राज थे खोले ,
कि मुझको देख कर एक यार बुक्के फाड़ के रोया ,
मैं समझा कि चलो ये ही मेरा एक यार है गोया ,
मगर वो था फरेबी दुष्ट और था महा पापी ,
वो बोला देख कर मुझको कि कुछ दिन बाद मर जाते ,
जो पैसे कल ही ले गए थे वो तो कुछ खर्च कर जाते ,
जो भी कर्जा लिया था तूने वो तुझको माफ़ करता हूँ ,
ये घड़ी , अंगूठी और चेन लेकर मैं हिसाब साफ़ करता हूँ ,
कि देख कर जेबों के पैसों को मेरे एक यार ये बोले ,
कि हाय छोड़ कर वादा अधूरा मर गया भोले ,
कि इन पैसों से आज तुझे मेरा वादा निभाना था ,
पहले सनीमा फ़िर कलब फ़िर बार जाना था ,
कि चल तेरी खातिर मैं तेरा वादा निभाऊंगा ,
कि तेरे नाम की दारु भी मैं ख़ुद ही चढाऊंगा ,
कि ये कह कर उन्होंने जेबों के सारे पैसे थे मारे ,
हम तो बस ये ही सोंचा किए क्या येही दोस्त थे सारे ,
"अभि" देखो जहाँ में आज तो बस ये ही ये अब है ,
नही इन्सान की कीमत यहाँ तो लाश ही सब है ।
Thursday, April 16, 2009
इन्सान और जिंदगी
ना रास्ता न मंजिलें , जाऊं तो किधर जाऊं मैं ।
...............................................................................
हर रास्ता है कह रहा, की आ मेरे तू साथ चल,
हैं नये सफर नई मंजिलें, तू दिल ले नई आस चल।
...............................................................................
गर यूँ ही तू थकता रहा, या ऐसे रुकता ही गया,
तो एक दिन इस भीड़ में, तू खो के ही रह जाएगा ।
...............................................................................
गर हो न मंजिल रास्ते , तो भी कोई तू गम न कर ,
तू ख़ुद बना ले रास्ते , और ख़ुद ही मंजिल भी बना ।
...............................................................................
ना सोंच की हूँ थक गया , ना सोंच की रुक जाऊं मैं ,
ये सोंच की चलता रहूँ , कोई तो मंजिल पाऊँ मैं ।
..............................................................................
Tuesday, April 7, 2009
बेवफा
हो चुकी है आज तक मेरी बहुत रुस्वाइयां ।
...............................................................
साथ तेरा छोड़ा है कि जा तुझे खुशियाँ मिलें ,
दूर ही मुझसे सही पर तुझको नई दुनिया मिलें ।
................................................................
मेरी इस दुनिया में सिवा विरानगी के कुछ नही ,
तेरी दुनिया में कहीं कुछ फूल खुशियों के खिले ।
................................................................
बेवफा समझे मुझे तू यार इसका गम नही ,
तेरी खुशियाँ ऐ सनम मेरे लिए कुछ कम नहीं ॥
................................................................
Monday, March 23, 2009
परछाइयां
बेरहम सूरज न जाने किस जगह सोता रहा ।
...................................................................
यह न समझा साथ उसका छोड़ देंगी एक दिन ,
वह सुबह से शाम तक परछाइयां ढोता रहा ।
...................................................................
ये बुझे तारे बगावत कर नही सकते कभी ,
सत्य है होगा वही जो आज तक होता रहा ।
...................................................................
एक उल्का सी ह्रदय में रह गई है रोशनी ,
बस उसी सुख की लहर में ख़ुद बा ख़ुद खोता रहा ।
...................................................................
आइना भी कह न पाया रोक ले आंसू "अभी "
वह अभागा मोतियों को धूल में बोता रहा ।
....................................................................
Friday, March 20, 2009
आस
पीने पड़े मुझे जाने कितने जहर के प्याले ।
................................................................
सीखा ही था जब मैंने गिर - गिर के संभलना,
वो पाई ठोकरें की हुआ मुश्किल मेरा चलना ।
................................................................
था सामने एक बच्चा जो कुछ खेल रहा था ,
उस उम्र में भी मैं बड़े दुःख झेल रहा था ।
................................................................
बीता है बचपन मेरा अब आई है जवानी ,
सोंचता हूँ की होगी कब ये ख़त्म कहानी ।
................................................................
हूँ आज परेशान पर ये आस न छोड़ी ,
वो देगा मुझे जरूर खुशी चाहे दे थोडी ।
...............................................................
Thursday, March 5, 2009
इल्तजा
मेरी परछाइयों से दूर , मुझे ले के कहीं चल ।
.................................................................
चल दूर कहीं इतना , कि फ़िर लौट न पाऊं ,
न रास्ते हो ख़त्म , न मंजिल को मैं पाऊँ ।
.................................................................
न हो वफ़ा कि चाह , न हो प्यार कि हसरत ,
चलता ही जा रहा हूँ , बस चलता ही मैं जाऊं ।
.................................................................
ऐ जिंदगी सुन इल्तजा , ना साथ छोड़ देना ,
जब भी उठे नजर ,तुझे साथ में मैं पाऊँ ।
..................................................................
Sunday, March 1, 2009
इंतजार
कर रहा हूँ मैं कब से तेरा इंतजार ,
आजा कि न आयेंगे ये दिन बार बार ।
..........................................................
आजा के फिजा में फ़िर ये बहार ना आएगी ,
लाख तड़पेगी तू पर मेरी परछाई भी न पायेगी ।
.........................................................
मैं अपनी सारी यादें अपने साथ ले जाऊंगा ,
यूँ करूंगा तन्हा कि फ़िर कभी न आऊंगा ।
.........................................................
आजा कि इंतजार की इन्तहा हो गई है ,
यूँ लगे हर पल कि जिस्म से जान जुदा हो गई है ।
.........................................................
Friday, February 27, 2009
पछतावा
कर के वफ़ा तुझसे - मैं पछता रहा हूँ ,
नही जीने की चाहत पर जिए जा रहा हूँ।
............................................................
क्यों तूने किया रुसवा - क्यों बीच राह छोड़ा,
जिंदगी के इस सफर में अकेले चल रहा हूँ ।
...........................................................
छोड़ा जो हाथ तूने - न किसी ने हाथ पकड़ा ,
खुशियों की महफिलों में मैं तनहा ही रह रहा हूँ ।
............................................................
दुआ है ये खुदा से - न कभी तू चैन पाए ,
छोड़ के तेरी दुनिया मैं तो चला ही जा रहा हूँ।
.............................................................
Saturday, February 21, 2009
क्या है पता
कहाँ घर तेरा , तेरा क्या है पता ।
.................................................
रोशनी है या कि है अँधेरा वहां ,
है खुशियाँ वहाँ , या फ़िर गम का जहाँ ।
................................................
क्या वहां पर कहीं ऐसा संसार है ,
जहाँ पर सिर्फ़ प्यार ही प्यार है ।
................................................
क्या वहां पर कहीं कुछ पराये भी हैं ,
या वहां पर सभी अपने साये ही हैं ।
................................................
मुझसे सच सच बता , न तू करना दगा ,
वहां नफरत दिलों में है या है वफ़ा ।
................................................
सच तो ये है कि छोड़ दूँ ये जहाँ ,
मिली नफरत वहां भी तो जाऊँगा कहाँ - जाऊंगा कहाँ .........
................................................
Friday, February 20, 2009
मात
की वादे वफ़ा के निभाए हैं हमने ।
...................................................
खिलाये थे गुल कि खुशबू मिलेगी,
मगर जख्म काटों से पाए हैं हमने ।
....................................................
बचाया बहुत था ग़मों से ये दामन ,
पर खुशी में भी अश्क बहाए हैं हमने ।
....................................................
हर तरफ़ हैं वही डराते वीभत्स चेहरे ,
ना जाने किस किस से नजरें चुराई हैं हमने ।
......................................................
की आए जो वक्त लडूं दूसरों से ,
तो अपनों से ही मात खाई हैं हमने ।
......................................................
ना जाने क्यों माफ़ कर रहा हूँ उनको ,
जिनसे सदा गम ही पाए हैं हमने ।
......................................................
Wednesday, February 18, 2009
इंतजार
खो गई है मंजिलें आख़िर हम कहाँ जाते ।
...............................................................
इंतजार में चन्द पलों के जिंदगी जाती रही ,
काश वो मुहब्बत भरे कुछ पल हमें मिल पाते ।
..............................................................
कल हाँ कल यही सोंचते जिंदगी सिर्फ़ इंतजार बन गई ,
वो आएगी जरूर यही सोंचकर देखते रहे सबको आते जाते ।
..............................................................
इंतजार में कल के आज के ये पल कट नही पाते ,
काश आज के इस सफर में तुम मेरे हमसफ़र बन जाते ।
..................................................................
Saturday, February 14, 2009
इंतजार
खो गई है मंजिलें आख़िर हम कहाँ जाते।
.................................................................
इंतजार में चंद पलों के जिंदगी जाती रही ,
काश वो मुहब्बत भरे कुछ पल हमें मिल पाते ।
.................................................................
कल हाँ कल यही सोंचते जिंदगी सिर्फ़ इंतजार बन गई ,
वो आएगी जरूर यही सोंचकर देखते रहे सबको आते - जाते।
.................................................................
इंतजार में कल के आज के ये पल नही कट पाते ,
काश आज के इस सफर में तुम मेरे हम सफर बन जाते ।
..................................................................
Friday, February 13, 2009
वफ़ा
प्यार इस दुनिया मैं कहीं न पाओगे ।
.........................................................
भागोगे कितना दूर तुम इस तन्हाई से ,
ऊब जाओगे इस दुनिया की बेवफाई से ।
.........................................................
कर लो इससे यारी ये वफ़ा दिखायेगी ,
हर वक्त हर कहीं ये साथ निभाएगी ।
.........................................................
जब कभी गम और परेशानियाँ घेरेंगी तुम्हें ,
रख के सर तेरा अपनी गोद में प्यार से सहलाएगी ।
.........................................................
जब कभी चाहो इसे आवाज देकर देखना ,
ये कभी माँ कभी बहन तो कभी प्रेमिका बन आएगी ।
.........................................................
वफ़ा होती है क्या न इससे ज्यादा कोई बताएगा ,
जायेगी साथ तेरे अगर उस जहाँ में "अभी" तू जाएगा ॥
............................................................
Thursday, February 12, 2009
परछाईं
कभी सहा होगा न इतना - गम ये सहती हैं ।
.......................................................................
कभी देखो तो इन वीरानों को - कभी देखो तो इन बेगानों को ,
कभी ये भी अपने हुआ करते थे - जाते क़दमों की आहटें ये कहती हैं ।
.......................................................................
आज फ़िर मैंने ग़मों को दुखी देखा - दूर दूर तक न थी कहीं कोई खुशी देखा ,
यहीं शायद कहीं वो खोया था - उसकी मिटती हुई परछाइयाँ ये कहती हैं ।
.......................................................................
रुका था वहां पर उसे ढूँढा भी बहुत था - पर वो आता ही कैसे जो इस जहाँ में ही नही था ,
चल कहीं और चलें अब वो न आएगा - दूर दूर तक फैली तन्हाईयाँ ये कहती हैं ।
.......................................................................
Tuesday, February 10, 2009
दीवानगी
बैठे रहते हो दूर तमाशाई बनके मेरे पास नही आते हो ।
..................................................................................
कहते हैं सब की हो गया हूँ मैं तेरा दीवाना,
ये तो सिर्फ़ जानता हूँ मैं की क्या है तेरा फ़साना ।
..................................................................................
जब भी आती है तेरी याद बंद हो जाती हैं ये आँखें ,
रोकता हूँ बहुत पर बोल देती हैं सब ये उखड़ी सांसें ।
...................................................................................
हम जानते हैं की बिन हमारे तन्हा तुम भी न रह पाओगी ,
अगर हुई मिलने की कसक तो भागे चले आओगे ....भागे चले आओगे ........
Sunday, February 8, 2009
जिंदगी
जिंदगी की राहों में,
..........................................
एक कली ने छेड़ा मुझे
ले लिया अपनी बाँहों में,
..........................................
ले के बाँहों में मुझे
हौले से वो मुस्करायी ,
..........................................
देख कर उसको लगा ऐसा
जैसे पतझड़ में बहार आई,
..........................................
थी उसके प्यार में
कुछ ऐसी अदा,
..........................................
हो गया मेरा सब कुछ
ख़ुद मुझ से ही जुदा,
..........................................
गया था भूल मैं की
आती नही पतझड़ में बहार,
..........................................
चली गई वो मुझसे दूर
बिता के साथ दिन दो चार ,
..........................................
राहों की वो तन्हाई
फ़िर एक बार मैंने पाई,
.........................................
और कुछ भी करना जिंदगी में
पर कभी किसी से दिल न लगाना भाई ......
दिल न लगाना भाई ...............................
.........................................
Saturday, February 7, 2009
ईमान
ना बचा कुछ भी जिंदगी में ईमान से ,
..........................................................
डरता हूँ देख हर तरफ़ चेहरे ये अजनबी ,
लगता है जैसे ना था कोई अपना कभी ,
..........................................................
हो गए हैं कठीन कितने जिंदगी के रास्ते ,
बिकने लगा है प्यार भी जिंदगी के वास्ते ,
..........................................................
शुरू किया था जब ये सफर ऐ जिंदगी ,
मालूम ना था आएगा एक ये मकाम भी ,
...........................................................
जाना पड़ेगा छोड़कर उन सबको तनहा यार ,
किया था जिंदगी में कभी जिन्हें बहुत प्यार ,
...........................................................
जब तक चल सके हम ये वादा निभाएंगे ,
छोडके तन्हाई में हम उनको ना जायेंगे ........
...........................................................
Friday, February 6, 2009
अब क्या कहना
बहुत कह लिया अब क्या कहना ,
.................................................
शब्दों पर विश्वास खो गया ,
अर्थ खोखले बने पड़े हैं ,
.................................................
कही अनकही ख़त्म हो चुकी ,
अपने से हम बहुत लड़े हैं,
..................................................
नहीं शिकायत कोई उन से ,
हमने सीख लिया है सहना ,
..................................................
आते - जाते छड़ ने रुक कर ,
पूछी बहुत पुरानी बातें ,
..................................................
चुप चुप रोते बीती हैं ,
अपनी तो अधियारी रातें ,
...................................................
जो कुछ अपने हिस्से आया ,
उस की शर्त सदा चुप रहना ,
..................................................
बहुत कह लिया अब क्या कहना ...............
Thursday, February 5, 2009
फ़साना
पाना हो तेरा दीदार तो पाऊँ कैसे ।
..................................................
कुछ इस कदर हुआ हूँ मैं मजबूर ,
हो गया हूँ ख़ुद अपनी जिंदगी से दूर ।
..................................................
बहुत आती है याद वो तेरी हसीन मुस्कराहट,
प्यार करने को आते वो तेरे क़दमों की आहट।
..................................................
वो आ के पास तेरा धीरे से बैठ जाना ,
कुछ मेरी सुनना कुछ अपनी सुनाना ।
..................................................
न भूल पाया हूँ और ना ही भुला पाऊँगा ,
उन बीते हुए पलों को जो बन गए हैं फ़साना ।
...................................................
Tuesday, February 3, 2009
तेरा जाना
सीने में एक चोट सी खाए हुए हैं हम ।
........................................................
शिकवा करें जमीन से या आसमान से,
किससे कहें की तेरे सताए हुए हैं हम ।
.........................................................
बहुत प्यारी थी तेरी हर एक अदा हमारे लिए ,
पर अफ़सोस तुझे जी भर के ना देख पाए हम ।
..........................................................
चाहा तो बहुत की तुझे खुशी से विदा करें,
पर बहना आंखों से आंसुओं का न रोक पाए हम ।
..........................................................
जाना तेरा ग़मों की हद थी हमारे लिए,
पर तेरी खुशी के लिए मुस्कुराते रहे हैं हम ।
..........................................................
तुझको गए हुए भी बहुत दिन गुजर गए ,
अब तक तुझे सीने से लगाये हुए हैं हम ।
..........................................................
दिल में तेरा ख्याल बसाये हुए हैं हम ..........